Home > राज्य > समुद्री तूफान डाय : ओडिशा के तट को पार किया, दक्षिण व पश्चिम ओडिशा में भारी बारिश

समुद्री तूफान डाय : ओडिशा के तट को पार किया, दक्षिण व पश्चिम ओडिशा में भारी बारिश

समुद्री तूफान डाय : ओडिशा के तट को पार किया, दक्षिण व पश्चिम ओडिशा में भारी बारिश
X

भुवनेश्वर/स्वदेश वेब डेस्क। समुद्री तूफान डाय गुरुवार देर रात ओडिशा के तट को पार कर गया है। यह धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर की दिशा में बढ़ते हुए पश्चिम की ओर अग्रसर हो रहा है। इस कारण पश्चिम व दक्षिण ओडिशा में शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इसके कारण राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश होगी। इन 9 जिलों में रेड वार्निंग जारी किया गया है। यह जिले हैं गंजाम, पुरी, गजपति, रायगडा, कलाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, मालकानगिरि व नवरंगपुर। इसके अलावा नूआपडा, बलांगीर, सोनपुर, खोर्धा, नयागढ़, कटक, जगतसिंहपुर, केन्द्रापड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर व केन्दुझर जिले में अरेंज वार्निंग जारी की गई है।

इस दौरान समुद्र अशांत रहने के कारण मछुआरों को समुद्र के अंदर न जाने की सलाह दी गई है।

Updated : 21 Sep 2018 1:25 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top