Home > राज्य > अन्य > बंगाल में जय श्री राम बोलने पर हिंसा, भाजपा के 2 कार्यकर्ता, 1 स्कूली छात्र घायल

बंगाल में जय श्री राम बोलने पर हिंसा, भाजपा के 2 कार्यकर्ता, 1 स्कूली छात्र घायल

बंगाल में जय श्री राम बोलने पर हिंसा, भाजपा के 2 कार्यकर्ता, 1 स्कूली छात्र घायल
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात बांकुरा जिले में पुलिस फायरिंग में एक स्कूली छात्र और दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा का आरोप है कि पत्रासयार इलाके में जय श्री राम का नारा लगाने के बाद पुलिस फायरिंग में उसके दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, जबकि 14 साल का एक लड़का भी घायल हुआ है। तीनों की पहचान तपस बौरी, तुला प्रसाद खान और सौमन बौरी के रूप में हुई है। इन्हें इलाज के लिए बांकुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि तपस बौरी, तुला प्रसाद खान भाजपा कार्यकर्ता हैं जबकि सौमन आठवीं में पढ़ता है। टीएमसी सांसद सुवेंदू अधिकारी बांकुरा में एक सार्वजनिक सभा में आए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के स्थानीय अध्यक्ष तमल भुइन की दुकान में तोड़-फोड कर दी। उनके बचाव में आए भाजपा कार्यकर्ता टीएमसी कार्यकर्ताओं मेें झगड़ा हो गया। बांकुरा से भाजपा सांसद सुभाष सरकार ने कहा कि पुलिस ने इसके बाद फायरिंग कर दी, इसमें तीन लोग घायल हो गए।

Updated : 23 Jun 2019 9:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top