Home > राज्य > अन्य > विक्रम उसेंडी बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष

विक्रम उसेंडी बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष

विक्रम उसेंडी बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने लोकसभा चुनाव में उतरने से ठीक पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए सांसद विक्रम उसेंडी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विक्रम उसेंडी के नाम को मंजूरी प्रदान की। उसेंडी धरमलाल कौशिक की जगह अब प्रदेश भाजपा की कमान संभालेंगे। उसेंड़ी कांकेर से भाजपा के सांसद हैं।

धरमलाल कौशिक अभी तक प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्य विधानसभा में पार्टी की पराजय के बाद कौशिक को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद से ही छत्तीसगढ़ में नए भाजपा अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई थी। गत गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे पर थे उस दौरान उन्होंने प्रदेश भाजपा के नेताओं से बैठक भी की थी। शाह ने दौरे से वापसी के ठीक अगले दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में विक्रम उसेंडी के नाम को हरी झंडी दे दी।

Updated : 8 March 2019 2:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top