Home > राज्य > अन्य > पूर्व मुख्यमंत्री का सरकारी आवास 'प्रजा वेदिका' को तोडा जा रहा है, भारी विरोध

पूर्व मुख्यमंत्री का सरकारी आवास 'प्रजा वेदिका' को तोडा जा रहा है, भारी विरोध

पूर्व मुख्यमंत्री का सरकारी आवास प्रजा वेदिका को तोडा जा रहा है, भारी विरोध
X

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का सरकारी आवास 'प्रजा वेदिका' को तोडा जा रहा है। विदेश यात्रा से लौटने के बाद चंद्रबाबू नायडू 'प्रजा वेदिका' पहुंच गए हैं। मौके पर टीडीपी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। विरोध के बीच एक जेसीबी, 6 ट्रक और 30 मजदूर बिल्डिंग को तोड़ने के कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

इससे पहले आंध्र प्रदेश की सत्ता से विदाई के बाद चंद्रबाबू नायडू को मिल रही सहूलियतें कम कर दी गई। तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। बेटे नारा लोकेश को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा को भी हटा लिया गया है और पूर्व मंत्री नारा लोकेश की सुरक्षा को 5+5 से घटाकर 2+2 कर दी गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 'प्रजा वेदिका' बिल्डिंग तोडने का आदेश दिया है। बिल्डिंग को तोड़ने का काम मंगलवार से ही प्रारंभ हो गया है। बीते दिनों चंद्रबाबू नायडू ने जगनमोहन रेड्डी को चिट्ठी लिखकर 'प्रजा वेदिका' को नेता प्रतिपक्ष का सरकारी आवास घोषित करने का आग्रह किया था लेकिन उनकी मांग ठुकरा दी गई।

प्रजा वेदिका 'का निर्माण पिछली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सरकार ने एन चंद्रबाबू नायडू के आधिकारिक निवास के बगल में किया गया था। इसका उपयोग सरकार और पार्टी गतिविधियों दोनों के लिए काम में लिया जाता था।

Updated : 26 Jun 2019 4:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top