Home > राज्य > अन्य > सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग उपचुनाव जीते, चुनाव आयोग ने किया था अयोग्य

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग उपचुनाव जीते, चुनाव आयोग ने किया था अयोग्य

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग उपचुनाव जीते, चुनाव आयोग ने किया था अयोग्य
X

गंगटोक। सिक्किम के दक्षिण जिले की पोकलोक-कामरांग विधानसभा सीट से सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (पीएस गोले) चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 10811 वोट मिले।

अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था। भ्रष्टाचार के आरोप में एक साल जेल की सजा काटने के बाद वह चुनाव नहीं लड़ सके थे। हाल ही में चुनाव आयोग ने उनकी अयोग्यता की समय सीमा को छह साल से घटाकर डेढ़ साल कर दिया था। इसके बाद उनके चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हुआ। तमांग के चुनाव जीतने की घोषणा होते ही राज्य में जश्न शुरू हो चुका है। निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार मोजेस राई को 1858 और सिक्किम रिपब्लिकन पार्टी के यदु कुमार राई को 125 वोट मिले। चुनाव में 76 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

Updated : 24 Oct 2019 2:40 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top