Home > राज्य > अन्य > सड़क हादसे में बाल बाल बचे केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा

सड़क हादसे में बाल बाल बचे केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा

सड़क हादसे में बाल बाल बचे केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा
X

रांची/हजारीबाग। रांची से हजारीबाग जाने के क्रम में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का वाहन चरही घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। हालांकि दुर्घटना में सिन्हा बाल-बाल बच गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार रांची से लौटने के दौरान हजारीबाग के चरही के पास नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री एवं हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई| हादसे में मंत्री जयंत सिन्हा की गाड़ी को भी थोड़ा नुकसान हुआ है| गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक एएसआई रमेश कुमार घायल हो गये । घटना की सूचना मिलते ही हादसे में घायल एएसआई रमेश कुमार की सहायता के लिए चरही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया। दुर्घटना मंत्री के काफिले के रास्ते में अचानक ट्रक आने के कारण हुआ। जमशेदपुर से आ रहे कुछ लोगों ने दुर्घटना के दौरान मंत्री के काफिले का सहयोग किया।

Updated : 7 July 2018 3:42 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top