Home > राज्य > अन्य > राहुल कहेंगे तो वाराणसी से लडूंगी चुनाव : प्रियंका गांधी

राहुल कहेंगे तो वाराणसी से लडूंगी चुनाव : प्रियंका गांधी

राहुल कहेंगे तो वाराणसी से लडूंगी चुनाव : प्रियंका गांधी
X

केरल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहेंगे तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। अपने भाई व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए वायनाड में चुनाव प्रचार कर रहीं प्रियंका वाड्रा ने कहा कि यदि पार्टी अध्यक्ष कहेंगे तो वह खुशी-खुशी चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस महासचिव ने रविवार को यहां पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान वीवी वसंत कुमार के परिवार वालों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार वालों के साथ कुछ समय भी बिताया। साथ ही प्रियंका ने श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में मारे गए लोगों के प्रति भी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु ईस्टर पर्व की खुशियां मना रहे थे, लेकिन उन्हें इस आतंकी हादसे का शिकार होना पड़ा।

Updated : 21 April 2019 2:10 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top