उरी में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Swadesh Digital | 11 Dec 2019 11:02 AM GMT
X
X
श्रीनगर। पाकिस्तान की सेना ने उरी सेक्टर में बुधवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना गोलीबारी की। भारतीय सेना, पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है। फिलहाल अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी पाकिस्तान ने बालाकोट और शाहपुर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया था।
Updated : 11 Dec 2019 11:02 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire