Home > राज्य > अन्य > केरल में मानसून ने दी दस्तक, 7 दिन की देरी से पहुंचा मानसून

केरल में मानसून ने दी दस्तक, 7 दिन की देरी से पहुंचा मानसून

केरल में मानसून ने दी दस्तक, 7 दिन की देरी से पहुंचा मानसून
X

नई दिल्ली। एक सप्ताह की देरी के बाद मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मानसून ने सात दिन की देरी के बाद शनिवार को केरल पहुंच गया है। यह अधिकतर 1 जून को केरल से टकराता है। इस समय केरल में बारिश हाे रही है।

केरल राज्य के तटीय इलाकों में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है, जिसके शाम को तेज होने की उम्मीद है। इस बीच, स्काईमेट के निदेशक महेश पलावत ने बताया कि मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देगा।

IMD के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मॉनसून ने आज केरल में दस्तक दे दी है। केरल के तमाम इलाकों में अच्छी बारिश शुरू हो गई है। वैसे मॉनसून में देरी का सीजन में बारिश से कोई संबंध नहीं है। यह आवश्यक नहीं कि मॉनसून के दस्तक देने में देरी से सीजन में बारिश भी कम होगी। आपको बताते जाए कि केरल इस देरी की वजह से देश के दूसरे हिस्सों में भी मॉनसून देरी से पहुंचेगा। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण में लक्षद्वीप के ऊपर चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में लो प्रेशर क्षेत्र भी बन रहा है। मानसून अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में पहुंच सकता है। स्काईमेट ने इस वर्ष 93 प्रतिशत और मौसम विभाग ने 96 प्रतिशत बारिश की संभावना जाहिर की है। दिल्ली व एनसीआर में मानसून पहुंचने में 10-15 दिन की देरी हो सकती है। दिल्ली और इसके आसपास के प्रदेशों में आमतौर पर मानसून जून तक पहुंच जाता है।

Updated : 8 Jun 2019 1:39 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top