Home > राज्य > अन्य > केरल : मलयालम की जानीमानी लेखिका अशिता का निधन

केरल : मलयालम की जानीमानी लेखिका अशिता का निधन

केरल : मलयालम की जानीमानी लेखिका अशिता का निधन
X

नई दिल्ली। मलयालम की मशहूर लेखिका और कवियित्री अशिता का 63 वर्ष की आयु में मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और उनका त्रिशूर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।

अशिता को वर्ष 1986 में इडासेरी अवार्ड और 1994 में ललितांबिका अंतर्जनम अवार्ड से सम्मानित किया गया था। परिवार में पति केवी रमनकुट्टी और एक बेटी उमा प्रसीदा हैं। पिछले लंबे समय से अशिता कैंसर से लड़ रही थीं, लेकिन मंगलवार देर रात उन्होंने 12.55 बजे अंतिम सांस ली।

अशिता का जन्म 05 अप्रैल 1956 को केरल के त्रिशूर में में हुआ था। उन्होंने दिल्ली और बॉबे से अपनी पढ़ाई पूरी की थी।पीजी की पढ़ाई इर्नाकुलम के महाराजा कॉलेज से की थी। यहां उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर से एमए किया था। अशिता की तकरीबन 20 किताबें पब्लिश हुई हैं, जिसमे कविता, अनुवाद, बाल साहित्य शामिल है। उनकी विख्यात किताबों में विस्मय चिहंगल अपूर्णा वीरमंगल, अशिथयुडे कथकल, माझामेंगलम आदि हैं।

Updated : 27 March 2019 7:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top