Home > राज्य > अन्य > महाराष्ट्र : शिवसेना कोटे से स्वास्थ्य मंत्री बने दीपक सावंत ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र : शिवसेना कोटे से स्वास्थ्य मंत्री बने दीपक सावंत ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र : शिवसेना कोटे से स्वास्थ्य मंत्री बने दीपक सावंत ने दिया इस्तीफा
X

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने सोमवार को सुबह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंप दिया है। दीपक सावंत शिवसेना के कोटे से मंत्री थे।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक सावंत विधान परिषद के सदस्य थे| उनका विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल 6 महीने पहले ही समाप्त हो गया था। पार्टी ने दोबारा उन्हें विधान परिषद में नहीं भेजा| इसलिए दीपक सावंत ने सोमवार को सुबह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंपा है। संवैधानिक रूप से इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था|

मिली जानकारी के अनुसार दीपक सावंत के इस्तीफे के बाद हुए रिक्त पद के लिए शिवसेना में उनकी जगह मंत्री पद किसे दिया जाए इस पर चर्चा शुरु हो गई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दोनों सियासी दलों (भाजपा और शिवसेना) के बीच राजनीतिक तल्खी बढ़ी है| उधर, भाजपा कोटे से कृषि मंत्री बने पांडुरंग फुंडकर के निधन के बाद यह मंत्री पद भी रिक्त है। इसलिए बहुत जल्द मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के विस्तार का निर्णय ले सकते हैं। (हि स)

Updated : 7 Jan 2019 8:59 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top