Home > राज्य > अन्य > महाराष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित किए जाने का जोरदार स्वागत

महाराष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित किए जाने का जोरदार स्वागत

महाराष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित किए जाने का जोरदार स्वागत
X

मुंबई। जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय का महाराष्ट्र में जोरदार स्वागत किया जा रहा है। भाजपा व शिवसेना ने मुंबई में ढोल बजा कर व मिठाई बांटकर कर ख़ुशी मनायी है।

भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने बहुत ही साहसी निर्णय लिया है। इस निर्णय की प्रतीक्षा कई वर्षों से देश कर रहा था। जनसंघ के नेता श्यामाप्रसाद मुखर्जी इसी कश्मीर के लिए शहीद हो गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने मुखर्जी की शहादत के बाद नारा दिया था, जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। आज सही मायने में कश्मीर हमारा हो गया है। पाटील ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज मोदी-शाह ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है, इसलिए वह मोदी व शाह का अभिनंदन करते हैं। चंद्रकांत पाटील ने कहा कि यह सब एक मजबूत सरकार की वजह से ही संभव हुआ है। देश की जनता ने मजबूत वोट देकर मजूबत सरकार बनाई है इसीलिए यह मजबूत निर्णय लिया जा सका है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर का विकास तेजी से होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी-शाह ने पाकिस्तान को करारा झटका दिया है।

वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि इस निर्णय का देश अरसे से इंतजार कर रहा था। मोदी व शाह ने यह साहसी निर्णय लिया है। इससे देश की जनता खुश हो गई है। मुनगंटीवार ने मोदी व शाह का अभिनंदन किया है।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे ने जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य बनाने की मांग की थी। आज अगर बालासाहेब ठाकरे जीवित रहते तो उन्हें इस निर्णय की अपार खुशी होती। शिवसेना ने इस निर्णय के बाद जोरदार ढोल तासे बजाए और मिठाइयां भी बांटी गई।

Updated : 5 Aug 2019 12:37 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top