Home > राज्य > अन्य > महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व में बनेगी सरकार : चंद्रकांत पाटील

महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व में बनेगी सरकार : चंद्रकांत पाटील

महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व में बनेगी सरकार : चंद्रकांत पाटील
X

नागपुर। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के नागपुर में शिवसेना, कांग्रेस एवं एनसीपी गठबंधन की सरकार बनने का दावा करने के कुछ ही देर बाद मुंबई में चंद्रकात पाटील ने कहा है कि राज्य की अगली सरकार भाजपा के नेतृत्व में बनेगी। पाटील भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके इस दावे के बाद से राज्य में सियासी सरगर्मी फिर तेज हो गयी है।

पाटील ने मुंबई में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजाप के निर्वाचित विधायकों की अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं। फिलहाल हम मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का विश्लेषण कर रहे हैं। राज्य में भाजपा की 105 सीटे हैं, 14 निर्दलीय विधायक भी हमारे साथ हैं। कुल मिलाकर हमारे पास 119 विधायक हैं।

राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 105, शिवसेना 56, एनसीपी 54, कांग्रेस 44 सीटें जीती हैं। अन्य छोटे दलों के 16 विधायक हैं, जबकि 13 निर्दलीय भी सदन में पहुंचने में कामयाब हुए हैं। सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों का समर्थन चाहिए। 24 अक्टूबर को घोषित किये गए चुनावी नतीजों के 22 दिन बाद भी सरकार का गठन नहीं हो सका है।

Updated : 15 Nov 2019 3:19 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top