Home > राज्य > अन्य > केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बनेगी फिल्म, पोस्टर जारी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बनेगी फिल्म, पोस्टर जारी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बनेगी फिल्म, पोस्टर जारी
X

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बिहार बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह पर एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म को लेकर पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म का नाम 'हर गरीब-जरूरतमंद की आवाज हूं, हां मैं गिरिराज हूं' रखा गया है।

फिल्म का पोस्टर जारी होने के बाद यह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया है। फिल्म के पोस्टर में गिरिराज सिंह दिखाई दे रहे हैं। उनकी तीन तस्वीर पोस्टर में है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फिल्म के पोस्टर की मानें तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बनने वाली यह फिल्म एक शॉर्ट फिल्म होगी। इस फिल्म को दिनकर फिल्म प्रोडक्शन की ओर से बनाया जा रहा है। वहीं, इस फिल्म के डायरेक्टर रघुबीर सिंह हैं।

गिरिराज सिंह की बात करें तो वे बिहार के बेगूसराय से सांसद हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार को पराजित किया था। सांसद होने के अलावा गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री भी हैं। वहीं, बिहार बीजेपी के प्रमुख नेताओं में भी शामिल हैं।


Updated : 13 Oct 2019 7:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top