फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने खुद को मारी गोली
Swadesh Digital | 14 Aug 2019 5:01 AM GMT
X
X
फरीदाबाद। फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने कथित तौर पर अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है। डीसीपी ने खुदकुशी क्यों की फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है।
फरीदाबाद में एनआईटी जोन के पुलिस उपायुक्त विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह छह बजे गोली मार ली है। खुदकुशी की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस को मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। विक्रम कपूर 2020 में अपने पद से रिटायर होने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस आस पास के लोगों से भी पूछताछ करने में जुटी है।
Updated : 14 Aug 2019 5:01 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire