Home > राज्य > अन्य > मुख्यमंत्री बोले - देश ने कुशल कानूनी विद्वान को खो दिया

मुख्यमंत्री बोले - देश ने कुशल कानूनी विद्वान को खो दिया

मुख्यमंत्री बोले - देश ने कुशल कानूनी विद्वान को खो दिया
X

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री एवं मशहूर वकील राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश ने पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी के निधन से एक कुशल विधिज्ञ खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, राम जेठमलानी की कानून, सामाजिक कार्य, राजनीति पर अच्छी पकड़ थी। कानून के क्षेत्र में उन्होंने अपनी बुद्धिमानी से नया कीर्तिमान स्थापित किया था। जेठमलानी ने एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष पद भी विभूषित किया था। फडणवीस ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के नेतृत्व में राम जेठमलानी ने केंद्रीय विधि व न्याय तथा नगरविकास मंत्रालय बखूबी संभाला था। आपातकाल के दौरान भी रामजेठमलानी की भूमिका सराहनीय थी।

महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश प्रवक्ता माधव भंडारी व पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने भी राम जेठमलानी के निधन पर शोक जताया है।

Updated : 8 Sep 2019 7:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top