Home > राज्य > अन्य > त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत से विकास को और मिलेगा बढ़ावा: मोदी

त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत से विकास को और मिलेगा बढ़ावा: मोदी

त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत से विकास को और मिलेगा बढ़ावा: मोदी
X

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत पर पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इससे त्रिपुरा के विकास को और बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, 'त्रिपुरा के लोगों को निकाय चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन देने के लिए धन्यवाद। त्रिपुरा भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और प्रयासों को देखकर खुशी हुई। इससे त्रिपुरा के विकास को और बढ़ावा मिलेगा।'

उल्लेखनीय है कि अगरतला म्यूनिसिपल कारपोरेशन और विभिन्न नगर निकायों की खाली सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 67 में से 66 सीटों पर जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली हार के बाद यह पार्टी के लिए बड़ी खबर है।(हि.स.)

Updated : 5 Jan 2019 9:39 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top