Home > राज्य > अन्य > जीत का नया इतिहास बनायेगी भाजपा : सतपाल सत्ती

जीत का नया इतिहास बनायेगी भाजपा : सतपाल सत्ती

जीत का नया इतिहास बनायेगी भाजपा : सतपाल सत्ती
X

ऊना। चारों लोकसभा सीटों में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया को सम्पन्न करके ऊना पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ और लोगों के बीच उत्साह से सपष्ट है कि भाजपा इस लोकसभा चुनाव में जीत का नया इतिहास बनाने वाली है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के डबल इन्जन वाली सरकार के कामकाज से न केवल संतुष्ट व खुश दिख रहे हैं बल्कि विकास की नयी रफ्तार देने वाली इस सरकार के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े हो गये हैं। लोगों के बीच उत्साह देखकर लग रहा है कि यह चुनाव केवल मात्र भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के चुनाव से ज्यादा स्वंय जनता के आत्मसम्मान और स्वाभीमान का चुनाव बन गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रचार में कांग्रेस को पछाड़कर कोसों आगे पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के आर्शीवाद और मेहनत से भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन व मोर्चो के सम्मेलनों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कर चुकी है और इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं 35 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। प्रत्याशियों के नामांकन को सफलता पूर्वक संम्पन करने के पश्चात भाजपा अब नुक्कड़ रैलियों के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने के लिए चुनाव प्रचार का अगले दौर शुरू कर चूकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आने वाले दिनों में राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ नुक्कड़ रेैलियों के सहारे अपने प्रचार-प्रसार में तेजी लायगी। केन्द्र सरकार के कार्यों के साथ-साथ प्रदेश की जयराम सरकार के सवा साल के कार्यों को लेकर प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क साधने के लिए भाजपा जनसंपर्क अभियान में तेजी लायेगी। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर-प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क साधेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन मांगेगे।

Updated : 28 April 2019 3:16 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top