Home > राज्य > अन्य > 27 से सात फरवरी के बीच बंगाल में कई बड़े नेताओं को उतारेगी भाजपा

27 से सात फरवरी के बीच बंगाल में कई बड़े नेताओं को उतारेगी भाजपा

27 से सात फरवरी के बीच बंगाल में कई बड़े नेताओं को उतारेगी भाजपा
X
File Photo

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2019 के आम चुनाव से पहले लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी विभिन्न जनसभाओं में कई शीर्ष नेताओं को मैदान में उतारेगी। गुरुवार को प्रदेश भाजपा की ओर से बताया गया कि 27 जनवरी से 07 फरवरी के बीच भाजपा के केंद्रीय स्तर के आठ नेता सम्मेलनों में शिरकत करेंगे। इन नेताओं के कार्यक्रमों की सूची तय हो गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन पार्टी की जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

पार्टी की तय कार्यक्रम के अनुसार, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब देव 29 और 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल आएंगे। शिवराज सिंह चौहान छह और सात फरवरी को, धर्मेंद्र प्रधान सात फरवरी को, शाहनवाज हुसैन चार फरवरी को, दिनेश शर्मा एक फरवरी को राज्य में जनसभा करेंगे। इनके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 27 जनवरी को, अर्जुन मुंडा पांच व छह फरवरी को और गिरिराज सिंह की जनसभा 29 जनवरी को होगी।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल में पांच जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे। लेकिन, स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने केवल मालदा जिले में एक जनसभा को संबोधित किया है। उनकी जगह केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने झाड़ग्राम, बीरभूम, दक्षिण 24 परगना और नदिया में जनसभा की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी कार्यक्रम में कई बार बदलाव करना पड़ा है। (हि.स.)

Updated : 24 Jan 2019 10:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top