Home > राज्य > अन्य > भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए अहम है बेंगलुरु दक्षिण लोस क्षेत्र

भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए अहम है बेंगलुरु दक्षिण लोस क्षेत्र

भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए अहम है बेंगलुरु दक्षिण लोस क्षेत्र
X

बेंगलुरु। लंबे समय से भाजपा का अभेद्य किला रही बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट फिर चर्चा में है। इसी सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे कांग्रेस के दो नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। अब यह सीट दोनों ही पार्टियों के लिए अहम है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिवंगत नेता अनंत कुमार छह बार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

भाजपा के उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या को विजेता माना जा रहा है। इस निर्वाचन क्षेत्र के विधायक वी सोमन्ना और आर अशोक पूरी तरह से चुनाव में शामिल नहीं हुए हैं, जबकि तेजस्वी सूर्या का कहना है कि वी सोमन्ना और आर अशोक का उन्हें समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। पार्टी के कई नेता तेजस्वी सूर्या के अचानक राजनीति में प्रवेश से हैरान हैं। इस सीट पर भाजपा के दिवंगत नेता अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी अनंत कुमार को टिकट मिलना तय था जो अंतिम समय में तेजस्वी सूर्या को दे दिया गया। पार्टी ने उन्हें टिकट तो नहीं दिया लेकिन उपाध्यक्ष का पद जरूर दिया। विपक्षी कांग्रेस के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद क्षेत्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।

इस क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं का वोट निर्णायक है। यहां लिंगायत वोट भी बढ़े हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने 2.28 लाख वोटों से जीत हासिल की थी। मोदी लहर में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार नंदन निलेकणी को हराया था।

Updated : 12 April 2019 8:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top