Home > राज्य > अन्य > बेगूसराय में गंगा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर प्रतिबंध

बेगूसराय में गंगा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर प्रतिबंध

बेगूसराय में गंगा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर प्रतिबंध
X

बेगूसराय। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देश मिलने पर गंगा और उसकी सहायक नदियों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने रविवार काे दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित एसडीओ एवं डीएसपी को कड़े निर्देश दिए गए हैं। पूजा समितियों को मूर्ति विसर्जन के लिए वैकल्पिक स्थान तलाश करने काे कहा गया है।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा पांच के तहत दिए गए आदेश का उल्लंघन करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी हो सकता है। यह आदेश सिर्फ दुर्गा पूजा ही नहीं किसी भी त्याेहार के अवसर पर गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाने के लिए जारी किया गया है।

जिला प्रशासन के इस आदेश से बेगूसराय जिले के बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, मटिहानी, बलिया और साहेबपुर कमाल प्रखंड की दुर्गा पूजा समितियों की परेशानी बढ़ गई है।

डीएम वर्मा ने बताया कि जिले में 340 दुर्गा पूजा समिति लाइसेंसधारी हैं। इसमें से 310 समिति 9 अक्टूबर को और बाकी समितियां 10 अक्तूबर को प्रतिमा विर्सजन करेंगी। उन्होंने बताया गंगा और उसकी सहायक नदियों पर मूर्ति विसर्जन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Updated : 6 Oct 2019 5:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top