Home > राज्य > अन्य > पत्थलगड़ी का विरोध करने पर अगवा किए गए सभी सात लोगों की हत्या

पत्थलगड़ी का विरोध करने पर अगवा किए गए सभी सात लोगों की हत्या

पत्थलगड़ी का विरोध करने पर अगवा किए गए सभी सात लोगों की हत्या
X

जमशेदपुर। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में पत्थलगड़ी का विरोध करने पर अगवा किए गए सभी सात लोगों के शव बुधवार सुबह बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने सभी के शव बुरुगुलीकेरा गांव के पास स्थित जंगल से बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिए हैं।

बता दें कि पत्थलगड़ी समर्थक रविवार को बुरुगुलीकेरा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे थे। वे ग्रामीणों से वोटर कार्ड, आधार कार्ड आदि जमा करने को कह रहे थे। इस दौरान उपमुखिया जेम्स बूढ़ सहित अन्य लोगों ने यह कहकर विरोध किया कि अगर वोटर कार्ड, आधार कार्ड आदि जमा कर देंगे तो बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत होगी। इससे नाराज पत्थलगड़ी समर्थक उपमुखिया जेम्स बूढ़, लुपा बुढ़ और अन्य पांच लोगों के साथ मारपीट करने लगे।

इसके बाद पत्थलगड़ी समर्थक उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों को उठाकर जंगल की ओर ले गए। रविवार देर रात तक उनके घर वापस नहीं लौटने पर सोमवार को उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों के परिजन गुदड़ी थाना पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मंगलवार दोपहर को पुलिस को उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों की हत्या कर उनके शव जंगल में फेंके जाने की सूचना मिली। यह इलाका घोर नक्सलग्रसत होने के कारण पुलिस मंगलवर रात तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। इसके बाद आज सुबह पुलिस ने सातों अगवा लोगों के शव बरामद कर लिए।

Updated : 22 Jan 2020 7:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top