Home > खेल > हॉकी > भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने आस्ट्रिया को हराया

भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने आस्ट्रिया को हराया

भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने आस्ट्रिया को हराया
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। ब्यूनस आयर्स में खेले जा रहे 2018 यूथ ओलंपिक में भारतीय अंडर-18 पुरूष हॉकी टीम ने सोमवार देर रात खेले गए फाइव ए साइड हॉकी के पूल-बी के मुकाबले में आस्ट्रिया को 9-1 से हरा दिया।

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की और मैच के दूसरे मिनट में ही संजय ने गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। एक मिनट बाद ही शिवम आनंद ने शानदार गोल करते हुए भारत का स्कोर 2-0 कर दिया। छठे मिनट में सुदीप चिरमाकू ने गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। काफी प्रयासों के बाद आस्ट्रिया सातवें मिनट में खाता खोलने में सफल रही। उसके लिए यह गोल पॉल ड्रसेनी ने किया। 10वें मिनट के करीब आनंद ने अपना दूसरा और भारत का चौथा गोल किया।

मध्यांतर तक भारतीय टीम 3-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद भी भारतीय टीम ने आक्रामक खेल जारी रखा। सुदीप ने दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत के लिए पांचवां और अपना दूसरा गोल किया। 13वें मिनट में भारतीय कप्तान विवेक सागर ने अपना खाता खोल भारत को 6-1 से आगे कर दिया। एक मिनट बाद सुदीप ने अपनी हैट्रिक पूरी की। 17वें मिनट में आनंद भी अपनी हैट्रिक पूरी करने में सफल रहे। मैच के आखिरी पलों में सुदीप ने अपना चौथा गोल दाग भारत को 9-1 से आगे कर दिया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

Updated : 9 Oct 2018 1:23 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top