Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > ग्रहेश बने अंडर-25 शतरंज प्रतियोगिता के चैम्पियन

ग्रहेश बने अंडर-25 शतरंज प्रतियोगिता के चैम्पियन

ग्रहेश बने अंडर-25 शतरंज प्रतियोगिता के चैम्पियन
X

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गत एक सप्ताह से चल रही 27वीं राष्ट्रीय अंडर-25 शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। विश्व शतरंज संघ और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा अधिकृत और मध्यप्रदेश शतरंज संघ द्वारा आयोजित इस चैम्पियनशिप का खिताब आंध्रप्रदेश के वाई ग्रहेश ने बेहतर टाईब्रेक के आधार पर अपने नाम कर लिया। मध्यप्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल और सचिव कपिल सक्सेना ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

27वीं राष्ट्रीय अंडर-25 शतरंज प्रतियोगिता में आंध्रप्रदेश के वाई ग्रहेश ने 06 जीत और तीन ड्रॉ के साथ अविजित रहते हुए खिताब अपने नाम किया और आठवें राउंड में टॉप सीड आंध्रप्रदेश के निरंजन नवलगुंड को पराजित करना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण साबित हुआ। आखिर में उनके और निरंजन के बीच 7.5 अंकों पर टाई की स्थिति आई, तो उन्हें विजेता घोषित किया गया। वहीं, 7.5 अंक बनाकर निरंजन नवलगुंड को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा। निरंजन ने 07 जीत, एक ड्रॉ और 01 हार के साथ प्रतियोगिता का समापन किया। सातवें राउंड तक वह एकल बढ़त पर थे, लेकिन आठवें राउंड में हार का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

इसी प्रकार तीसरे स्थान पर 07 अंक बनाते हुए उड़ीसा के बैवब मिश्रा रहे। उन्होंने अंतिम राउंड में तीसरे स्थान के दावेदार मध्यप्रदेश के अश्विन डेनियल को पराजित कर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर यह स्थान हासिल किया। 07 ही अंकों पर दो अन्य खिलाड़ी बंगाल के शुभयान कुंडु और कर्नाटका के पार्थ सारथी टाईब्रेक के आधार पर क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। तमिलनाडु के संजय डीजी 6.5 अंकों के साथ छठें स्थान पर रहे, जबकि अंतिम राउंड में हार के बाद मध्यप्रदेश के अश्विन डेनियल 06 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे। शीर्ष 10 खिलाडिय़ों में आठवें स्थान पर कर्नाटका के ए. बालकिशन, नौवे स्थान पर महाराष्ट्र के दारे पुष्कर और दसवें स्थान पर तमिलनाडु के एलनचेरलानाथन रहे।

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों में अश्विन डेनियल पदक से तो चूक गए, लेकिन 06 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के देवांश सिंह 5.5 अंक के साथ 22वें स्थान पर रहे। वुमेन केंडीडेट मास्टर नित्यता जैन वैसे तो ओपन वर्ग में 5.5 अंक बनाकर 23वें स्थान पर रही, लेकिन महिला वर्ग के हिसाब से वह महाराष्ट्र की वृशाली देवधर के बाद दूसरे स्थान पर रही। अंशुल सक्सेना 29वें और ओजस्व सिंह 30वें स्थान पर रहे।

Updated : 27 Aug 2018 7:09 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top