Home > खेल > अन्य खेल > कोरोनो वायरस : टोक्यो ओलम्पिक खेलों के बारे में अंतिम फैसला मई में होगा

कोरोनो वायरस : टोक्यो ओलम्पिक खेलों के बारे में अंतिम फैसला मई में होगा

कोरोनो वायरस : टोक्यो ओलम्पिक खेलों के बारे में अंतिम फैसला मई में होगा
X

लॉस एंजेल्स। टोक्यो ओलम्पिक खेलों की कमेटी एक वरिष्ठ सदस्य डिक पौंड ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण खेलों की मेज़बानी के बारे में अंतिम फ़ैसला मई में लिया जाएगा। इसके लिए डब्ल्यू एच ओ और विभिन्न देशों की सरकारों के रवैए और परामर्श पर निर्भर करेगा। कनाडा की ओर से ओलम्पिक खेलों की समिति के डेविड पाउंड ने एक बयान में कहा है कि हालाँकि कोरोना वायरस से चीन के खिलाड़ियों और उनकी कुछेक प्रतिस्पर्धाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है। टोक्यो में २४ जुलाई को ओलम्पिक खेल हो रहे हैं, जो दो सप्ताह तक चलेंगे। इसमें भारत से भी एक बड़ा दल भाग लेने जाएगा।

चीन में अप्रैल में होने वाली ग्रां प्री प्रतिस्पर्धा को रद्द कर दिया गया है, तो टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए अनेक तैयारी प्रतिस्पर्धाओं को रद्द किया गया है । इटली में भी कोरोना वायरस के कारण छह देशों की नामी इंटर मिलान फ़ुटबाल प्रतिस्पर्धा रद्द की गई है। जापान में एक मार्च को होने वाली टोक्यो मैराथन के लिए सांकेतिक तौर पर चुनिंदा दो सौ एथलीटों को लिया जा सका है, जबकि दुनिया भर से इस मैराथन में तीस हज़ार एथलीट भाग लेते थे।

डेविड ने एक अन्तर्राष्ट्रीय संवाद समिति से बातचीत में कहा है कि खिलाड़ियों को अंतिम क्षणों तक अपनी तैयारी पर ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जापान में खेलों से संबंधित तैयारियाँ बादस्तूर जारी हैं, खेलगाँव हो या स्टेडियम सभी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उनका कहना था कि खेलों को उसी स्थिति में रद्द किया जाएगा जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह भी संभव है कि कोरोना वायरस से स्थिति ख़राब होने पर कुछ खेल इंग्लैंड, कनाडा और अमेरिका में हों।

Updated : 26 Feb 2020 7:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top