Home > खेल > हॉकी > महिला हॉकी टीम : भारत ने पहले मैच में कोरिया को 2-1 से दी मात

महिला हॉकी टीम : भारत ने पहले मैच में कोरिया को 2-1 से दी मात

महिला हॉकी टीम : भारत ने पहले मैच में कोरिया को 2-1 से दी मात
X

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने द. कोरिया टूर पर जीत के साथ शुरुआत की है। भारत ने पहले मैच में मेजबान कोरिया को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा। मैच में भारत की ओर से लालरेमसियामी और नवनीत कौर ने गोल किए जबकि कोरिया की ओर से शिन हाएजियोंग ने गोल किया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार द. कोरिया के खिलाफ मैच में भारत को पहले क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इस पर गोल नहीं कर सकी। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। 20वें मिनट में लालरेमियामी ने फील्ड गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। भारत की ओर से दूसरा गोल नवनीत ने 40वें मिनट में किया। इसके 8 मिनट बाद हाएजियोंग ने कोरिया के लिए पहला और एकमात्र गोल पेनल्टी पर किया।

इसी के साथ कोरिया ने मैच में 5 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए। कोरिया ने मैच के आखिरी क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करने का मौका गंवाया। भारतीय टीम का यह इस साल तीसरा विदेशी दौरा है। इससे पहले, टीम ने स्पेन और मलेशिया का दौरा भी किया था।

Updated : 23 May 2019 4:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top