Home > खेल > हॉकी > मनदीप सिंह को हॉकी इंडिया ने दी बधाई, 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर

मनदीप सिंह को हॉकी इंडिया ने दी बधाई, 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर

मनदीप सिंह को हॉकी इंडिया ने दी बधाई, 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर
X

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को स्ट्राइकर मनदीप सिंह को 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर बधाई है। मनदीप ने एंटवर्प में विश्व चैम्पियन बेल्जियम के खिलाफ मैदान पर उतरते ही यह उपलब्धि हासिल की।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने मनदीप को बधाई देते हुए कहा, "मैं मनदीप सिंह को भारत के लिए 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरा करने के लिए बधाई देता हूं। मनदीप पिछले कुछ वर्षों से भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसा करते रहेंगे। अपने कौशल को सुधारने के लिए उनके पास एक लंबा करियर है। मुझे विश्वास है कि वह कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे और भारतीय हॉकी को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए अपना पूरा योगदान देंगे।

पंजाब के जालंधर के रहने वाले मनदीप सिंह ने वर्ष 2013 में नई दिल्ली में आयोजित हॉकी विश्व लीग राउंड 2 से अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरूआत की। उन्होंने हॉकी इंडिया लीग के अपने पहले सीज़न में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें भारतीय हॉकी टीम में फॉरवर्ड-लाइन में स्थान मिला।

24 वर्षीय मनदीप वर्ष 2016 में लंदन में आयोजित 36 वीं एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2018 में ब्रेडा में आयोजित एफआईएच पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक और वर्ष 2018 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2016 में लखनऊ आयोजित जूनियर पुरुष विश्व कप में भारतीय टीम के लिए स्वर्ण पदक जीतने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Updated : 1 Oct 2019 2:21 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top