Home > खेल > हॉकी > भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए ग्राहम रीड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए ग्राहम रीड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए ग्राहम रीड
X

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने सोमवार को ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। 54 वर्षीय रीड जल्द ही भारतीय खेल प्राधिकरण बेंगलुरु केन्द्र में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में टीम के साथ जुड़ेंगे।

रीड ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम के लिए डिफेंडर / मिडफील्डर के रूप में खेल चुके हैं और 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वह 1984, 1985 और 1989, 1990 में बैक-टू-बैक चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह वर्ष 2009 में ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच नियुक्त हुए। इस कार्यकाल के दौरान उन्हें मुख्य कोच पद से नवाजा गया और उन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगातार पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया।

रीड की नियुक्ति पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि रीड एक खिलाड़ी के रूप में काफी सफल रहे हैं और उनके पास कोचिंग का भी अच्छा अनुभव है। हमें उम्मीद है कि उनका अनुभव और विशेषज्ञता भारतीय टीम को 2020 टोक्यो ओलंपिक में वांछित परिणाम प्राप्त करने में मदद करेगी।

Updated : 8 April 2019 2:33 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top