Home > खेल > हॉकी > ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम को 4-1 से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम को 4-1 से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम को 4-1 से हराया
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। ब्यूनस आयर्स में खेले जा रहे 2018 यूथ ओलंपिक में भारतीय अंडर-18 पुरूष हॉकी टीम को अपने चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। फाइव ए साइड हॉकी प्रारूप में खेले जा रहे पूल-बी के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-3 से हरा दिया।

मैच के दूसरे मिनट में ही माइल्स डेविस ने गोल कर ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला। इस गोल के एक मिनट बाद ही जेम्स कोलिंस ने गोल कर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 2-0 कर दी। मैच के छठे मिनट में कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी। मध्यांतर तक ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 की अपनी बढ़त बरकरार रखी।

मध्यांतर के बाद भारतीय टीम ने लगातार ऑस्ट्रेलियाई टीम पर आक्रमण जारी रखा और पांच बार गोल करने के काफी नजदीक भी रही। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव कर भारतीय टीम के सभी प्रयास असफल कर दिए। मैच के 17 वें मिनट में एलिस्टेयर मरे ने गोल कर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 3-0 कर दी। इस गोल के तुरंत बाद कप्तान विवेक ने भारत के लिए दूसरा गोल किया और स्कोर 3-2 हो गया। अगले ही मिनट में मारेस ब्रैडली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथा गोल किया। मैच के 20वें मिनट में शिवम आनंद ने भारत के लिए तीसरा गोल किया और स्कोर 4-3 हो गया। यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 4-3 से जीत लिया। भारतीय टीम अपने पांचवें मैच में कनाडा से भिड़ेगी।

Updated : 11 Oct 2018 1:36 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top