Home > खेल > हॉकी > #AsianGames2018 : भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जीता कांस्य

#AsianGames2018 : भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जीता कांस्य

#AsianGames2018 : भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जीता कांस्य
X

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन खेलों में 14वें दिन भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। यह इन खेलों में भारत को 69वां पदक है।

भारत ने मैच में आक्रामक शुरूआत की और मैच के तीसरे मिनट में ही आकाशदीप सिंह ने शानदार मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 50वें मिनट में भारत को पेनल्टीकार्नर मिला और हरमनप्रीत सिंह ने इसे गोल में बदलकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

इस गोल के दो मिनट बाद ही 52वें मिनट मुहम्मद अतिक ने गोल कर पाकिस्तान के लिए पहला गोल किया और स्कोर 2-1 हो गया और यही गोल निर्णायक साबित हुआ। इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को रजत पदक पर कब्जा किया

Updated : 1 Sep 2018 8:09 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top