Home > खेल > क्रिकेट > पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर टीम इंडिया के अधिकारी ने यह कहा, जानें

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर टीम इंडिया के अधिकारी ने यह कहा, जानें

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर टीम इंडिया के अधिकारी ने यह कहा, जानें
X

लीड्स। आईसीसी विश्व कप-2019 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंगूठे से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा था। धोनी के फैन के लिए हालांकि अच्छी खबर यह है कि अब उनके अंगूठे में कोई चोट नहीं है और वे फिट हैं।

एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, है तो पहाड़ी, वे एक योद्धा है। 300 से भी अधिक वनडे खेलने के बाद क्या आप मानते हैं कि ये छोटी चीजें उन्हें परेशान करेंगी। उनके पास इससे बाहर आने की अद्भुत क्षमता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका अंगूठा ठीक है और इसमें घबराने की कोई बात नहीं है।

टीम प्रबंधन के सूत्रों ने पुष्टि की है कि विकटकीपिंग करते समय अंगूठे पर चोट लगना धोनी के लिए कोई नई बात नहीं है और ऐसी चीजें उन पर ज्यादा प्रभाव नहीं डालती हैं। वास्तव में धोनी ने चोटों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है और बाकी खिलाडिय़ों को इससे सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा, अगर आप कोई मैच खेलने से पहले 100 प्रतिशत फिट होने का इंतजार करते हैं तो शायद आपको इसके लिए पांच साल तक का इंतजार करना होगा। इससे पहले कि मैं जो कुछ भी कर सकता हूं (दर्द के साथ खेलना) वह करूं। भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि टीम को अभी शनिवार को श्रीलंका के साथ अपना अंतिम लीग मैच खेलना है।

Updated : 4 July 2019 11:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top