Home > खेल > क्रिकेट > IndvsAus : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से हराया

IndvsAus : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से हराया

IndvsAus : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से हराया
X

हैदराबाद। भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। 237 रनों के लक्ष्य की पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 48.2 ओवर में 10 गेंदें शेष रहते हुए 240 रन बनाकर जीत हासिल की। केदार जाधव 81 रन और कैप्टन कूल धोनी ने 59 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को सीरीज में 1-0 से आगे कर दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने यहां शनिवार को भारत के खिलाफ पांच मैच की सीरीज के पहले वनडे में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 237 रन का लक्ष्य रखा। उसने निर्धारित 50 ओवर में 236/7 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 तथा केदार जाधव ने 1 विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। ऑस्ट्रेलिया ने स्पिनर एश्टन टर्नर को वनडे पदार्पण का मौका दिया। यह फिंच के करिअर का 100वां वनडे मैच भी है। भारत ने दो स्पिन गेंदबाजों रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को खिलाने का फैसला किया।

-केदार जाधव ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 67 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। धोनी 61 गेंदों पर 45 और जाधव 55 रनों पर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 43.4 ओवर में चार विकेट पर 200 रन का आंकड़ा पूरा कर लिया। भारत को 38 गेंदों पर 37 रनों की जरुरत हैं।

-35.2 ओवर भारत के 150 रन पूरे। भारत ने चार विकेट गंवाए हैं। धोनी 24 और जाधव &0 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 36 ओवर में 157 रन बना लिये हैं।

-टीम इंडिया को 99 रन पर चौथा झटका लगा है। अंबाती रायुडू 13 रन बनाकर जैंपा की गेंद पर कैरे को कैच थमाकर आउट हुए। 19 गेंदों की उनकी पारी में उन्होंने 2 चौके लगाए। भारत का स्कोर 25 ओवर में चार विकेट पर 105 रन हुआ है।

-95 रन के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है। रोहित शर्मा 37 रन की पारी खेलने के बाद कुल्टर नाइल की गेंद पर फिंच को कैच दे बैठे। उन्होंने 66 गेंदों का का सामना किया और पांच चौके लगाए। भारत ने 21 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 95 रन बना लिये हैं।

- विराट कोहली (44) को एडम जम्पा ने पगबाधा किया। भारत के 17 ओवर में 80/2 रन।

- भारत के 12 ओवर में 50/1 रन। विराट कोहली (25) और रोहित शर्मा (23) क्रीज पर।

- शिखर धवन (0) को नाथन कोल्टर नाइल ने ग्लेन मेक्सवैल के हाथों कराया कैच। भारत के 3 ओवर में 5/1 रन।

- ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 236/7 रन बनाए। एलेक्स कैरी (36) व कमिंस (0) रहे नाबाद।

- नाथन कोल्टर नाइल (28) को बुमराह ने कोहली के हाथों कैच कराया।

- ग्लेन मेक्सवैल (40) को मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया। ऑस्ट्रेलिया 40 ओवर में 174/6 रन।

- एश्टन टर्नर (21) को मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया।

- पीटर हैंड्सकॉम्ब (19) को कुलदीप यादव ने स्टंप कराया। ऑस्ट्रेलिया के 33 ओवर में 142/4 रन।

- उस्मान ख्वाजा (50) को कुलदीप यादव की गेंद पर विजय शंकर ने लपका। ऑस्ट्रेलिया के 24 ओवर में 98/3 रन।

- मार्कस स्टोइनिस (37) को केदार जाधव ने कोहली के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलिया के 20.1 ओवर में 87/2 रन।

- आरोन फिंच (0) को जसप्रीत बुमराह ने धोनी के हाथों कराया कैच आउट। स्कोर 3 ओवर में 8/1 रन।

Updated : 2 March 2019 4:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top