Home > धर्म > धनतरेस पर खरीददारी के लिए यह है शुभ मुहूर्त

धनतरेस पर खरीददारी के लिए यह है शुभ मुहूर्त

धनतरेस पर खरीददारी के लिए यह है शुभ मुहूर्त
X

नई दिल्ली। धनतेरस या धनत्रयोदशी को भागवान धनवंतरी की जयंती भी मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि धनवंतरी और मां लक्ष्मी दोनों ही समुंद्र मंथन से प्रकट हुए थे। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन ही समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। इसी दिन को धनतेरस भी कहा जाता है। यही वजह है कि धन तेरस पर सोने और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा शुरू हुई। कहा जाता है कि धनतेरस पर खरीदा गया सोना खरीदने से कई गुना लाभ होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस बार धनतेरस पर दो दिन खरीददारी का शुभ संयोग है। इसलिए अगर सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो शुभ मुहूर्त को देखकर ही घर से निकलें।

धन तेरस पर शुभ मुहूर्त 25 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 8 मिनट

26 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 28 मिनट तक

26 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 28 मिनट से शाम 3 बजकर 46 मिनट तक

इसके अलावा धनतेरस पर लाए सोने को दिवाली पूजा में भी शामिल करना चाहिए। अगर आप धनतेरस परलोग सोने-चांदी से बने लक्ष्मी गणेश के सिक्कों की खरीदारी भी करते हैं। जिनकी दिवाली के दिन पूजा जरूर की जानी चाहिए। बिना पूजा के इन्हें नहीं रखना चाहिए। धनतेरस के दिन आयु, अच्छे स्वास्थ्य और धन के लिए भगवान धन्वन्तरि और मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है।

Updated : 25 Oct 2019 2:48 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top