Home > धर्म > जीवन-मंत्र > इस दिन पड़ेगा साल का सबसे लंबा चंद्रग्रहण

इस दिन पड़ेगा साल का सबसे लंबा चंद्रग्रहण

साल का दूसरा व सबसे बड़ा खग्रास चंद्रग्रहण

इस दिन पड़ेगा साल का सबसे लंबा चंद्रग्रहण
X

नई दिल्ली। आगामी गुरु पूर्णिमा 27 जुलाई को इस साल का दूसरा व सबसे बड़ा 3 घंटे 55 मिनट तक खग्रास चंद्रग्रहण होगा। इससे पहले गत 31 जनवरी को माघी पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण था, जिसकी अवधि 3 घंटे 24 मिनट थी। इस बार यह ग्रहण रात 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू होकर रात 3.49 बजे समाप्त होगा। करीब चार घंटे चलने वाले ग्रहण का सूतक दोपहर 2.54 बजे प्रारंभ हो जाएगा।

चंद्रग्रहण पूरे भारत समेत कई देशों में दिखाई देगा। इसके पूर्व इतनी लंबी अवधि वाला चंद्रग्रहण 26 जुलाई 1953 में हुआ था। इसके बाद कई बार चंद्र ग्रहण हुए पर वे इससे कम अवधि के थे। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को शाम 5.19 से रात 8.43 बजे तक था। इसकी अवधि 3 घंटे 24 मिनट थी। इस बार का ग्रहण आषाढ़ शुक्ल उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेगा। चंद्रमा इस दिन मकर राशि में रहेगा। केतु भी इसी राशि में रहेंगे। 7 अगस्त 2017 में खंडग्रास चंद्र ग्रहण हुआ था। वर्ष 2019 में दो सूर्य व एक चंद्रग्रहण होगा। संयोगवश तीनों ही भारत में दिखाई नहीं देंगे।

चंद्रग्रहण होने के बावजूद इस बार चांद काला नहीं बल्कि, तांबे के रंग जैसा नारंगी या गहरा लाल दिखाई देगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सूर्य व चांद के बीच में पृथ्वी आ जाती है, जिससे चांद पर पूरा प्रकाश नहीं पहुंचता। सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती है। यह खुली आंखों से देखा जा सकता है। यह पूरी तरह सुरक्षित है।

Updated : 14 July 2018 11:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top