Home > धर्म > धर्म दर्शन > इस तारीख को दिन-रात होंगे 12-12 घंटे के, ये खगोलीय घटना जीवन को करेगी प्रभावित

इस तारीख को दिन-रात होंगे 12-12 घंटे के, ये खगोलीय घटना जीवन को करेगी प्रभावित

इस तारीख को दिन-रात होंगे 12-12 घंटे के, ये खगोलीय घटना जीवन को करेगी प्रभावित
X

File Photo 

स्वदेश वेब डेस्क। सूर्य के उत्तरी गोलार्ध पर विषवत रेखा पर होने के कारण 23 सितम्बर को दिन व रात बराबर होंगे। खगोलीय घटना के बाद उत्तरी गोलार्ध से दक्षिण गोलार्ध में सूर्य सायन तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा और उत्तरी गोलार्ध में धीरे-धीरे रातें बड़ी होने लगेंगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. एच.सी. जैन ने बताया कि पृथ्वी के मौसम परिवर्तन के लिए वर्ष में चार बार 21 मार्च, 21 जून, 23 सितम्बर व 22 दिसम्बर को होने वाली खगोलीय घटना आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती है। 23 सितम्बर को होने वाली खगोलीय घटना में सूर्य उत्तरी गोलार्ध से दक्षिण गोलार्ध में प्रवेश के साथ उसकी किरणें तिरछी होने के कारण उत्तरी गोलार्ध में मौसम में सर्द भरी रातें महसूस होने लगती हंै। रातें धीरे-धीरे बड़ी और दिन छोटे होने लगते हंै। इस दौरान रातें 14 घंटे 24 मिनिट और दिन छोटे होते-होते मात्र 9 घंटे 36 मिनिट का रह जाता है। इस लिहाज से सूर्य के तुला राशि में प्रवेश होने पर 23 सितम्बर को दिन-रात बराबर होंगे। इस दिन 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होगी। सूर्योदय और सूर्यास्त भी एक ही समय होगा।

कहां कितने बजे सूर्योदय और सूर्यास्त होगा

- ग्वालियर में सूर्योदय प्रात: 6.12 और सूर्यास्त सायं 6.12 बजे।

- इन्दौर में सूर्योदय प्रात: 6.19 और सूर्यास्त सायं 6.19 बजे।

- भोपाल में सूर्योदय प्रात: 6.13 और सूर्यास्त सायं 6.13 बजे।

- उज्जैन में सूर्योदय प्रात: 6.20 और सूर्यास्त सायं 6.20 बजे।

- दिल्ली में सूर्योदय प्रात: 6.14 और सूर्यास्त सायं 6.14 बजे।

- मुम्बई में सूर्योदय प्रात: 6.31 और सूर्यास्त सायं 6. 31बजे।

- कोलकाता में सूर्योदय प्रात: 5.30 और सूर्यास्त सायं 5.30 बजे।

Updated : 22 Sep 2019 8:48 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top