Home > धर्म > धर्म दर्शन > भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर सीएम योगी ब्रजवासियों को देंगे रिटर्न गिफ्ट

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर सीएम योगी ब्रजवासियों को देंगे रिटर्न गिफ्ट

-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव को मनाने के लिए मथुरा में रहेगी योगी सरकार, 236 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर सीएम योगी ब्रजवासियों को देंगे रिटर्न गिफ्ट
X

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के 5246 वें जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए इस उत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो रहे है। कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश और विदेश से तो लाखों श्रद्धालु आ ही रहे है, खुद ब्रजवासी भी खासे उत्साहित है। सभी अपने-अपने कंहैया के लिए गिफ्ट भी लेकर आ रहे है। ऐसे में सीएम योगी देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही ब्रजवासियों को भी रिटर्न गिफ्ट में 236 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देकर जाएंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आ रहे मुख्यमंत्री कान्हा की जन्म और लीला भूमि को 236 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 176 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप और सीडीओ रामनेवास ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक की। इसमें संबंधित परियोजनाओं की सूची तैयार की गई। इसमें क्रियान्वित हो रहीं सबसे अधिक परियोजनाएं ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ही सामने आई हैं। इन परियोजनाओं में पीडब्ल्यूडी, जल निगम, सीएनडीएस, आरईएस के कार्य शामिल है।

इससे पूर्व अयोध्या में दीपोत्सव और काशी में मां गंगा की भव्य आरती के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाने के लिए राज्य के संस्कृति विभाग को दिशा निर्देश दिए। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई। मथुरा, वृंदावन सहित आसपास के करीब 5 हजार से अधिक प्राचीन मंदिरों को भव्यता के साथ सजाया और संवारा गया है। महाविद्या स्थित रामलीला मैदान के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं को आनंदित कर रहे है। इसके अलावा दस अलग-अलग स्थानों पर मंच सजाए गए है जहां देश के कौने-कौने से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से ब्रज में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आनंदित कर रहे है।

वाराणासी की तर्ज पर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगा सामूहिक शंखनाद

मथुरा। इस बार ब्रज में मनाई जाने वाली भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी काफी विशेष होगी। अर्द्धरात्रि को जैसे ही कान्हा का अवतरण होगा, उसी समय रात 12 बजे कम से कम पांच मिनट के लिए ब्रज के हर मंदिर और उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान पर सामूहिक शंखनाद होगा। संस्कृत विद्यालयों के बच्चों को कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जिससे शंखनाद और मंत्रोच्चारण बेहतर तरीके से संपन्न हो जाए। दरअसल वाराणसी में गंगा आरती का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे। इसमें सामूहिक शंखनाद का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह शंखनाद तकरीबन 10 मिनट के लिए अनवरत किया गया था। पीएम मोदी इतने लंबे सामूहिक शंखनाद से काफी अभिभूत हुए थे। इसी कारण सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी इसी तरह का सामूहिक शंखनाद के आयोजन के निर्देश दिए हैं। इसके लिए ब्रज के सभी प्रमुख मंदिरों के प्रबंधकों से भी बातचीत की जाएगी।

ब्रज में रासलीलाओं का आनंद ले रहे है श्रद्धालु

मथुरा। मथुरा और वृंदावन वो स्थान है जहां भगवान कृष्ण रासलीला किया करते थे। जन्माष्टमी का त्योहार यहां दस दिन पहले ही मनाना शुरू कर दिया जाता है। इस दौरान यहां कृष्ण से जुड़ी रासलीलाएं और महाभारत में भगवान कृष्ण से जुड़े दृश्यों का प्रोफेशनल आर्टिस्ट द्वारा मंचन होता है। मथुरा, वृंदावन और गोकुल में 5 हजार से ज्यादा मंदिर हैं। जन्माष्टमी के दिन इन मंदिरों को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया जाता है। मथुरा और वृंदावन में अलग-अलग स्थानों पर हो रासलीलाओं को देख देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालु आनंदित हो रहे है।

इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के ये है खास आकर्षण

-भगवान श्रीकृष्ण के मध्य रात्रि जन्म के साथ ही मंदिरों और घरों में होगा शंखनाद

- श्री कृष्ण जन्माष्टमी को अंतर्राष्ट्रीय मानचत्रि पर लाने के साथ मूल स्वरूप को बरकरार रखा गया है।

- एक हजार लोक कलाकारों द्वारा शोभा यात्रा निकाली जा रही है इसमें गुजरात, केरल, कर्नाटक, आसाम, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र व उत्तराखंड के कलाकार शामिल हुए है ऐसे में ब्रज लघु भारत के रूप में परिलक्षित हो रहा है।

- जगह-जगह श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की जा रही है।

- प्रशासन और स्कूल प्रबंधकों द्वारा राधा कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।

- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ब्रज की सांझी कला व ललित कला का प्रदर्शन श्रद्धालुओं को रोमांचित कर रहा है।

Updated : 23 Aug 2019 7:19 AM GMT
author-thhumb

स्वदेश मथुरा

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top