Home > राज्य > अन्य > राजस्थान > राजस्थान : भाजपा की पहली सूची जारी, 131 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

राजस्थान : भाजपा की पहली सूची जारी, 131 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

गौतम का टिकट कटा, कपासन में सस्पेंस

राजस्थान : भाजपा की पहली सूची जारी, 131 सीटों पर प्रत्याशी घोषित
X

जयपुर/स्वदेश वेब डेस्क। विधानसभा चुनावों को लेकर रविवार देर रात भाजपा की पहली सूची जारी हुई है। 200 में से करीब 131 सीट पर भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिये हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की है। जिले में भी पांच में से चार सीट पर प्रत्याशी घोषित हुए हैं। निम्बाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ से चन्द्रभानसिंह व बेगूं से सुरेश धाकड़ में पार्टी ने पुनः विश्वास जताया है। बड़ीसादड़ी से गौतम दक का टिकट कटा है। बड़ीसादड़ी में ललित ओस्तवाल नया चेहरा होंगे। वहीं कपासन में अभी प्रत्यशी की घोषणा नहीं हुई है।

संभाग की एक मात्र आरक्षित कपासन विधानसभा सीट पर दावेदार बहुत है। वहीं वर्तमान विधायक अर्जुनलाल जीनगर का विरोध भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में इस सीट पर भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले है। जानकार सूत्रों की मानें तो विरोध को देखते हुवे ही अर्जुनलाल जीनगर अपने छोटे भाई की पत्नी सुशीला जीनगर को टिकट दिलाने के प्रयास में है। इधर, 4 सीटों पर टिकट की घोषणा होते ही प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी व्याप्त हो गई आतिशबाजी की है।

Updated : 14 Nov 2018 3:47 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top