Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > उत्तर प्रदेश में प्रियंका को 41 और सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में प्रियंका को 41 और सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में प्रियंका को 41 और सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी
X

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की 80 विधानसभा सीटों को दो प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बांट दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रेदश की 41 सीटों और सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 39 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। एक विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कार्यभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचीं थीं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका 18 फरवरी के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकलेगी। वे हर दिन एक लोकसभा क्षेत्र में रुकेंगी, वहां कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और सभा करेंगी।

Updated : 13 Feb 2019 5:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top