Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > सुभाष चोपड़ा बने दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष

सुभाष चोपड़ा बने दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष

सुभाष चोपड़ा बने दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष
X

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह पद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद से खाली था।

सोनिया गांधी ने दिल्ली के नेताओं से बातचीत के बाद सुभाष चोपड़ा के नाम पर मुहर लगाई। वह कालकाजी सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं।

पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को प्रदेश कांग्रेस की कैंपेन समिति का अध्यक्ष बनाया है।

वर्तमान में पार्टी अपने तीन उपाध्यक्ष हारुन युसुफ, देवेन्द्र यादव और राजेश लिलोटिया के जरिए कामकाज संभाल रही थी।

सुभाष चोपड़ा 1968 से छात्र नेता के रूप में राजनीति में सक्रिय हुए। 1970-71 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष बने। इसके बाद वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव, कोषाध्यक्ष और महासचिव जैसे विभिन्न पदों पर रहे। दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष भी रहे हैं। 1998, 2003, 2008 में कालकाजी विधानसभा के विधायक रहे। जून 2003 से दिसंबर 2003 तक दिल्ली की दूसरी विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

Updated : 23 Oct 2019 3:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top