Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > पीएम मोदी, आडवानी सहित इन नेताओं ने जताया शोक

पीएम मोदी, आडवानी सहित इन नेताओं ने जताया शोक

पीएम मोदी, आडवानी सहित इन नेताओं ने जताया शोक
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मांगे लाल गर्ग के निधन पर शोक जताया है। गर्ग गंभीर रूप से बीमार थे और पश्चिम विहार स्थित बालाजी एक्शन हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके एक पारिवारिक सदस्य ने बताया कि उन्होंने रविवार सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट करते हुए कहा कि मांगे लाल जैसे नेता किसी भी दल के लिए संपत्ति होते हैं। वे जमीनी स्तर पर निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं और विभिन्न प्रकार से सेवा करते हुए विभिन्न लोगों का जीवन प्रभावित करते हैं। गर्ग जी द्वारा किए गए अच्छे काम वर्षो तक याद किए जाएंगे। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मांगे राम जी का दिल्ली से गहरा संबंध था और जिस तरह से वे इस शहर के लोगों की निस्वार्थ सेवा करते थे, वह उनके व्यवहार से दिखता था। दिल्ली में भाजपा को मजबूत बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति। गर्ग 2003 में वजीरपुर विधानसभा से निर्वाचित हुए थे। वे 2008 में कांग्रेस के हरि शंकर गुप्ता से इसी सीट पर हार गए थे। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण अाडवानी पहुंचकर मांगे राम जी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और लोकसभा सांसद हंस राज हंस ने भी गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गर्ग का पार्थिव शरीर दिल्ली में 14 पंडित पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में रखा गया है।

Updated : 21 July 2019 8:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top