Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : शीला दीक्षित

समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : शीला दीक्षित

समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : शीला दीक्षित
X

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर- पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद चुनावों में जितनी प्राथमिका या प्रतिनिधित्व महिलाओं को मिलना चाहिए, उतना नहीं मिल पा रहा है। उसके बाद भी महिलाएं हार नहीं मान रही हैं। जहां उन्हें मौका मिलता है, वो बेहतर करती हैं।

दीक्षित ने शनिवार को उत्तर- पूर्वी दिल्ली लोकसभा में महिलाओं के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना परिवार, देश, समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। दीक्षित ने कहा कि समाज निर्माण में भी महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। बिना महिलाओं की तपस्या के स्वस्थ्य समाज की कल्पना संभव नहीं हैं।

इस कार्यक्रम में दीक्षित ने महिलाओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर- पूर्वी दिल्ली से उनका पुराना नाता है। वो सिर्फ चुनाव तक ही नहीं बल्कि हमेशा यहां आती रही हैं और भविष्य में भी आती रहेंगी।

Updated : 27 April 2019 9:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top