Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > पूर्व सांसद बीएल शर्मा प्रेम का निधन

पूर्व सांसद बीएल शर्मा प्रेम का निधन

पूर्व सांसद बीएल शर्मा प्रेम का निधन
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी एवं विश्व हिन्दू परिषद के नेता बैकुंठ लाल शर्मा ऊर्फ प्रेम सिंह शेर का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह दिल्ली से दो बार भाजपा के सांसद रहे हैं। बीएल शर्मा का अंतिम संस्कार 30 सितम्बर (सोमवार) को प्रातः नौ बजे निगमबोध घाट, दिल्ली पर होगा।

विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री रहे एवं अखंड हिंदुस्तान परिषद व मोर्चा संस्थापक बी.एल. शर्मा का जन्म 17 दिसम्बर,1929 को पंजाब के फिरोजपुर में हुआ था। वह 1991 और 1996 में पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने क्रमशः कांग्रेस के दिग्गज एच.के.एल. भगत और दीप चंद बंधु को हराया था। वर्ष 2009 में भी भाजपा ने उन्हें उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया था।

शर्मा ने 1997 में वीएचपी में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ दी थी और सक्रिय राजनीति से खुद को अलग कर लिया था। वह विहिप में राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे। शर्मा को 'प्रेम सिंह शेर' के रूप में भी जाना जाता है।

Updated : 28 Sep 2019 2:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top