भाजपा में शामिल हुए पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सरथचंद
X
नई दिल्ली। पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) सरथ चंद ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा मुख्यालय में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) सरथ चंद को पार्टी की सदस्यता की पर्ची और पुष्प गुच्छ देकर उनका पार्टी में स्वागत किया। सुषमा ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सरथ चंद ने देश की सीमाओं की रक्षा के दायित्व को पूरा करने के बाद भाजपा के जरिए समाज और राष्टसेवा का संकल्प लिया है।
वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल सरथ चंद ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की नीति और रीति में भरोसा करते हुए आज पार्टी के सदस्य बने हैं। पार्टी नेतृत्व उन्हें जो दायित्व देगा उसे वह पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे।
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in