Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > जामिया फायरिंग पर दिल्ली पुलिस ने कहा - नहीं मिला गोली के कोई खोखा, जांच जारी

जामिया फायरिंग पर दिल्ली पुलिस ने कहा - नहीं मिला गोली के कोई खोखा, जांच जारी

जामिया फायरिंग पर दिल्ली पुलिस ने कहा - नहीं मिला गोली के कोई खोखा, जांच जारी
X

नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास कल रात गोलीबारी की घटना पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि साइट से कोई गोली के खोखे नहीं मिले हैं। हालांकि केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। बता दें कि रविवार रात जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि एक स्कूटी सवार ने प्रदर्शनस्थल पर दो राउंड फायरिंग की है। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। वहीं पुलिस मौके पर पहुच गई है। घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए जामिया कोर्डिनेशन कमेटी के सदस्य मीरान हैदर ने बताया कि और दिनों की तरह रविवार देर रात भी प्रदर्शन जारी था।

इस दौरान सड़क से गुजर रहे लाल रंग स्कूटी सवार ने दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद स्कूटी सवार भागने में सफल रहा। हैदर ने बताया कि फायरिंग से कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है। सूचना पर पुलिस मौके पर आई है। हमने उन्हें स्कूटी का नम्बर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने हम से अपराधी को पकड़ने के लिए दो घण्टे मांगे हैं। वहीं घटना के बाद जामिया नगर थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे छात्र अपनी शिकायत दर्ज करा कर वापस लौटने लगे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के जामिया इलाके में गुरुवार को एक छात्र ने फायरिंग कर दी थी। जबकि शनिवार को शाहीन बाग इलाके में हवाई फायरिंग की गई थी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मार्च कर रहे जामिया मिल्लिया के छात्रों पर 17 वर्षीय किशोर ने पुलिस के सामने गोली चला दी थी। इसमें जामिया का एक छात्र घायल हो गया था। हमलावर ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला था। वह एक से डेढ़ मिनट तक सड़क पर देसी तमंचा लहराते हुआ घूमता रहा। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।

-जामिया के पास हुई फायरिंग को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमें साइट से गोली का कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। हालांकि केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

-जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र और अन्य लोग जामिया नगर पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए हैं। विश्वविद्यालय के गेट नंबर 5 के पास दो स्कूटी सवार अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी की घटना की सूचना देर रात को दी गई। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

-एसीपी जगदीश यादव ने जानकारी दी कि मामले में बयान दर्ज किए गए हैं। उनके आधार पर, आईपीसी की धारा 307 आर्म्स एक्ट धारा 27 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। टीम मौके पर जा रही है जो गेट नंबर 5 और 7 से सीसीटीवी फुटेज एकत्र करेगी, आगे के विवरण जो सामने आएंगे, उन्हें शामिल किया जाएगा।

Updated : 3 Feb 2020 7:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top