Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > दिल्ली में कांग्रेस-'आप' गठबंधन तय, दो दिन में होगी घोषणा

दिल्ली में कांग्रेस-'आप' गठबंधन तय, दो दिन में होगी घोषणा

दिल्ली में कांग्रेस-आप गठबंधन तय, दो दिन में होगी घोषणा
X

दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो दिल्ली कांग्रेस में 'आप' के साथ गठबंधन पर लगभग सहमति बन चुकी है और दो दिन में इसकी घोषणा हो सकती है।

राजधानी की दो प्रमुख पार्टियों यानी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर कोशिशें तो डेढ़ महीने से हो रही हैं लेकिन आमतौर पर कांग्रेस की ओर इससे इनकार ही किया जाता रहा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित खुलकर इसके खिलाफ अपना रुख दिखा चुकी हैं। हालांकि, पूर्व अध्यक्ष अजय माकन और पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको गठबंधन के पक्ष में अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। वहीं, केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इस मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी रायशुमारी की गई है।

कांग्रेस ने शक्ति मोबाइल ऐप के जरिए दिल्ली के कार्यकर्ताओं से गठबंधन को लेकर सवाल पूछे थे। पार्टी सूत्रों की मानें तो बुधवार व गुरुवार को इस मुद्दे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी राय से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया है।

यूं तो शक्ति ऐप के जरिए कराए गए सर्वेक्षण को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से गुप्त रखा जाता रहा है। लेकिन, पार्टी सूत्रों की मानें तो आमतौर पर कार्यकर्ताओं ने गठबंधन के पक्ष में अपनी राय जाहिर की है। जबकि, इससे पहले पार्टी के जिलाअध्यक्षों से भी गठबंधन पर राय ली जा चुकी है। जिसमें यह कहा गया था कि पहले की तुलना में कांग्रेस का आधार तो बढ़ा है लेकिन आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की स्थिति में लोकसभा चुनावों में जीत की संभावना बढ़ जाएगी। इसके चलते माना जा रहा है कि आप के साथ गठबंधन का फैसला अगले दो दिनों में हो जाएगा।

Updated : 17 March 2019 6:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top