Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > कांग्रेस विधायक प्रकाश बेहेरा भाजपा में शामिल

कांग्रेस विधायक प्रकाश बेहेरा भाजपा में शामिल

कांग्रेस विधायक प्रकाश बेहेरा भाजपा में शामिल
X

नई दिल्ली/ भुवनेश्वर। कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाले सालेपुर से विधायक प्रकाश बेहेरा रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने केन्द्रीय कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा और प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा की उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा।

विधायक बेहेरा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास की नीति से प्रेरित हैं। उन्होंने भाजपा में काम करने का मौका देने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय वायु सेना के हवाई हमले से देश के युवा प्रभावित हैं।

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रकाश बेहेरा कांग्रेस के कटक जिलाध्यक्ष रहे हैं। बेहेरा के पार्टी में शामिल होने से भाजपा यहां मजबूत होगी।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा ने कहा कि प्रकाश बेहेरा के भाजपा में शामिल होने से न केवल कटक एवं केन्द्रापडा में पार्टी मजबूत होगी, बल्कि पूरे तटीय ओडिशा में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से तटीय ओडिशा में भाजपा मजबूत हुई है। इस मौके पर पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा और भाजपा विधायक दल के नेता कनक बर्धन सिंहदेव भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि बेहेरा ने शनिवार को कांग्रेस से त्यागपत्र दिया था। उन्होंने त्यागपत्र में कहा, कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व उन्हें बार-बार अपमानित कर रहा है। उन्हें कटक जिलाध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया। उनके साथ गत तीन माह में चार विधायकों ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नव किशोर दास, कृष्णचंद्र सगरिया एवं योगेश सिंह पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। नव किशोर दास और योगेश सिंह बीजू जनता दल में शामिल हुए हैं।

Updated : 17 March 2019 12:34 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top