Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > देश के प्रथम गृहमंत्री के आगे शत्रुओं को नतमस्तक होते देख होती है खुशी : प्रियंका गांधी

देश के प्रथम गृहमंत्री के आगे शत्रुओं को नतमस्तक होते देख होती है खुशी : प्रियंका गांधी

देश के प्रथम गृहमंत्री के आगे शत्रुओं को नतमस्तक होते देख होती है खुशी : प्रियंका गांधी
X

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उनके सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रमों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आगे उनके शत्रुओं को नतमस्तक होते देख बेहद खुशी होती है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने दावा किया कि भाजपा का अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। ऐसे में उसे मजबूरन सरदार पटेल को अपनाना पड़ रहा है, जबकि पटेल भाजपा के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ थे।

प्रियंका ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट संदेश में लिखा, सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के करीबी साथी थे और आरएसएस के सख्त खिलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख बहुत खुशी होती है। भाजपा के इस एक्शन से दो चीजें स्पष्ट होती है- पहला उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है, तकरीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे। दूसरा, सरदार पटेल जैसे महापुरुष के समक्ष एक न एक दिन उनके शत्रुओं को भी नमन करना पड़ता है।

Updated : 31 Oct 2019 4:03 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top