Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > अलर्ट : भारत के आठ राज्य आतंकियों के निशाने पर

अलर्ट : भारत के आठ राज्य आतंकियों के निशाने पर

अलर्ट : भारत के आठ राज्य आतंकियों के निशाने पर
X

नई दिल्ली। भारत के आठ राज्य आतंकियों के निशाने पर हैं। वे इन प्रदेशों में ट्रेनों के अंदर बम रखकर दहशत मचाने के फिराक में हैं। यह जानकारी एक व्यक्ति ने फोन करके पुलिस को दी। श्री लंका में हुए बम विस्फोट के बाद भारत के तटीय राज्यों में कोस्ट गार्ड, कोस्टल मरीन पुलिस और स्थानीय पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया था। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि श्री लंका ब्लास्ट में शामिल कुछ आतंकी समुद्री रास्ते के माध्यम से भारत में प्रवेश कर सकते हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बेंगलुरु पुलिस को फोन कर बताया कि उसके पास सूचना है कि आतंकी कर्नाटक सहित 8 प्रदेशों में हमला करने की साजिश रची जा रही है। इसके बाद कर्नाटक के डीजीपी-आईजीपी ने अन्य 7 संबंधित राज्यों- तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुदुचेरी, गोवा और महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखकर अलर्ट रहने के लिए कहा है।

स्वामी सुंदर मूर्ति नाम के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को बेंगलुरु सिटी पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन कर दावा किया कि उसके पास ऐसी सूचना है कि तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुदुचेरी, गोवा और महाराष्ट्र के बड़े शहर आतंकियों के निशाने पर बने हुए हैं।आतंकी इन राज्यों में ट्रेनों पर हमला कर सकते हैं। उसने यह भी दावा किया कि तमिलनाडु के रामनाथपुरम में 19 आतंकवादी अभी मौजूद हैं।

Updated : 27 April 2019 4:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top