Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में तनाव, पुलिस बल तैनात

सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में तनाव, पुलिस बल तैनात

सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में तनाव, पुलिस बल तैनात
X

मंदसौर। मदारपुरा में एक सात साल की बच्ची के साथ बीत रात साठ साल के बुजुर्ग द्वारा दुष्कृत्य करने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना से लोगों में खासा आक्रोश है। आक्रोशित भीड़ गुरुवार को आरोपित के घर पहुंची। यहां मोहल्ले में तोडफोड़ शुरु कर दी। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी विवेक अग्रवाल और कलेक्टर धनराजू एस ने लोगों से चर्चा की और सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इधर एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

शहर पुलिस ने बताया कि कालूराम पिता मांगीलाल निवासी मदारपुरा (60) और सात साल की बच्ची दोनों ही किराये से एक मकान में रहते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे आरोपित कालूराम ने बालिका को घर बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कृत्य किया। बाद में बालिका ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। रात को बालिका के बयान लिए गए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इधर घटना के दूसरे दिन गुरुवार को लोगों में खासा आक्रोश फैल गया। कई लोग आरोपित के घर पहुंचे। वह घर पर नहीं मिला तो मोहल्ले में तोडफोड़ शुरु कर दी। वाहनों के कांच फोडना शुरु कर दिए। इसके बाद घरों में भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी, इसके पहले ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कलेक्टर-एसपी ने आक्रोशित भीड़ से चर्चा की। बाद में सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद भी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Updated : 11 April 2019 3:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top