Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > बाढ़ में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वालों को देंगे 5-5 लाख सम्मान निधि : शिवराज

बाढ़ में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वालों को देंगे 5-5 लाख सम्मान निधि : शिवराज

बाढ़ में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वालों को देंगे 5-5 लाख सम्मान निधि : शिवराज
X

ग्वालियर। शिवपुरी और ग्वालियर की सीमा के बीच मोहना स्थित सुल्तानगढ़ झरने पर पिकनिक मनाने आए 12 लोग अचानक पानी बढ़ने से 100 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए।घटना शाम 4 बजे के आसपास की है। 15 अगस्त का अवकाश होने के कारण यहां पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने एवं प्राकृतिक झरने में नहाने आए थे।इस दौरान शाम 4 के आसपास अचानक झरने में पानी का प्रवाह तेज हो गया। इस बीच वहां करीब 20 लोग नहा रहे थे।उनमें से कुछ लोग खतरा भांपते हुए तेजी दिखाकर किनारे पर चले आए लेकिन 12 लोग पानी में बह गए।अभी वहां करीब 30 लोग पानी में फंसे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक अभी भी लोग पानी में फंसे हुए थे। हालांकि पुलिस को सूचना मिल गई है।ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच ने घटना की सूचना मिलते ही तत्काल अपने स्तर पर कुछ गोताखोरों को बुलाया है।इन गोताखोरों से उम्मीद की जा रही है कि वे चट्टान पर फंसे हुए लोगों को निकाल लें। यहां मुख्य रूप से दो चट्टानें हैं, जिनमें से एक बड़ी चट्टान पर करीब 30 लोग फंसे हुए हैं, जबकि दूसरी छोटी चट्टान पर एक अकेला व्यक्ति फंसा है।


शाम सवा पांच बजे तक ये स्थिति है कि घटनास्थल पर लगातार बारिश हो रही है, इससे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस चट्टान को पानी छूकर बहने लगा है।जलप्रपात करीब सौ फीट गहरा है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है और बचाव दल भी लोगों की सुरक्षा में जुट गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिवपुरी जिले के बाढ़ में फंसे 45 व्यक्तियों की जिन्दगी बचाने वालों का सम्मान करेंगे। सम्मान निधि के रूप में उन्हें पांंच-पांंच लाख रूपये प्रदान किये जायेंगे। चौहान ने जनता से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात का पानी तेजी से आता है, जिससे छोटे नाले भी उफनने लगते हैं। ऐसे स्थानों पर जाते समय सावधानी रखें। जीवन बहुमूल्य है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि बाढ़ में फंंसे लोगों के बचाव और राहत कार्य में इण्डो तिब्ब्तन बार्डर पुलिस, नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स, राज्य डिजास्टर रिलीफ फोर्स, सेना, मध्यप्रदेश पुलिस और स्थानीय नागरिकों का सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि इसके लिये वे हृदय से आभारी हैं। चौहान ने बताया कि सेना द्वारा हेलीकॉप्टर से पाँच लोगों को बचाया गया है। हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य को मौसम खराब हो जाने के कारण रोकना पड़ा था। बचाव और राहत कार्य में आस-पास के गाँवों के ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया है। विशेष रूप से रामसेवक प्रजापति, कल्लन बाथम, निजाम खान, देवेन्द्र सिंह, बलराम भागीरथ का सहयोग उल्लेखनीय है। वे यश के भागीदार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताया गया है कि बाढ़ में फंंसे 6 व्यक्तियों विशाल चौहान, श्रीकांत कुशवाह, अभिषेक कुशवाह, लोकेश कुशवाह, रवि कुशवाह और सुशील कुशवाह की तलाश जारी हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के साथ सम्पर्क कर बचाव और राहत के प्रयास किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रात्रि तीन बजे तक वे स्वयं स्थिति की निगरानी करते रहे। बचाव कार्यों की सफलता के लिये यह आवश्यक था कि फँसे हुये लोग हिम्मत नहीं खोंये। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश की खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य की जानकारी ली थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना स्थल, नियमित पर्यटन स्थल नहीं था। एडवेंचर पर्यटन के भाव से लोग ऐसे स्थानों पर जाते हैं, जो घने जंगलों में स्थित है। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिये सावधानी रखने के निर्देश दिये गये हैं।

Updated : 16 Aug 2018 8:20 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top